Tuesday, 19 May 2015

अलविदा


थोड़ी सी दुवाएँ , थोड़ी इनायत चाहता हूँ ,
अलविदा नहीं फिर मिलने की, इज़ाज़त चाहता हूँ ,,

जो वजूद में है कुछ, अक्श हमारे
 उन्हें समझने को कुछ वक़्त ,कुछ मोहलत चाहता हूँ ,


भले ही बेनाम ही रहे, युहीं मुसलसल
 बस दोस्तों की दुनिया में ,थोड़ी शोहरत चाहता हूँ ,


न तख़्त, न ताज , न फ़िरदौस ही अभी
 बस दिलों पे थोड़ी, हुकूमत चाहता हूँ ,,


बस थोड़ी सी दुवाएँ , थोड़ी इनायत चाहता हूँ ,
अलविदा नहीं, फिर मिलने की, इज़ाज़त चाहता हूँ ,,

Wednesday, 11 March 2015

Ye bhi ek jeevan hai...

sarko... pe rahna, sarko.. pe sona
khud me hi hansna, khud me hi rona;
YE BHI EK JEEVAN HAI..


na panchhi ka karlav hai,bs shor hai gaane
ambar hai chadar, haath takiya sirhaane;
YE BHI EK JEEVAN HAI..

ye jo nanhe farishte hai, ghutno pe chalte hai
haatho.. me inke hai, lakeero.. ka khilawna
taaro ki chhao me hai,dharti ka bichhawna;
YE BHI EK JEEVAN HAI..

tarsi nigaho.. se jivan ko dekhna
kya honge sunahre, chupke se sochna;
YE BHI EK JEEVAN HAI..

intezaar hai shaayad inhe bhi
koi aaye unke sapno.. ko lawtane
haath pakar ummedo ki duniya me le jaane;
YE BHI EK JEEVAN HAI..

agar kisi ki ummid ban jaye hum
ghani andheri raaho me roshni ban jaye hum
toofaa.. me kisi bashar ki kashti ban jaye hum
to ye bhi ek jeevan hoga
sachmuch YE JEEVAN BHI , EK JEEVAN HOGA...

Sunday, 1 February 2015

हमारी भी जुबाँ...

हमारी भी जुबाँ शीरीं थी कभी
जमाने की आँच ने तीखा बना दिया

Hamaari bhi jubaa..n sheeri..n thi kabhi
Jamaane ki aanch ne tikha bana diya...

It's my world...

Khwaahish bahot hai 
Aasmaa me urne ki,
Anjaan fard , 
anjaan raaho..n se jurne ki,

Kahte hai log ,
 kar ye naa paaoge tum
Chaahat hame hai ab,
wahi to karne ki...

Baadlon ke ghunghat me...

Badlon ke ghoonghat me chaand hai chhupa...
Halki halki roshni si hai madhyama.

Khirkiyon se tum ko, hai hum roj dekhte
roop tera kagazon pe hai kuredte














naa hai chaht teri, naa teri hai talab
fir bhi dekhe hai tumhe, yuhin be-sabab

Badlon ke peechhe tu jaise hi gaya
Halki halki roshni si hai madhyama.

raat tujh se hai hansi, tu bikhri hr disha
mit gayi tujhi pe, ye berang si nisha
kisi ko dikh gaya, tu kisi ke roop me
wo jaane kya tu ojhal, jala kisi ki dhoop me

tujh se hi hansi hai , ye shab , ye sama
Halki halki roshni si hai madhyama.

Wednesday, 31 December 2014

फिर कोई शायर बना है...


देख फिर से तेरी कारीगरी को
 हैराँ है बशर
लिखने  को तारीफ तेरी
 फिर कोई शायर बना है ,

दो बूँद कलम की कहाँ  तक
 ले जाएगी तेरे अंदाज़ को
बनके रौश खुद ही पन्नों पे उतरने
फिर कोई सागर बना है

कुदरत  की फ़िज़ाओं में
 फिर कोई शायर बना है ,

तेरे इश्क़ में है
 अलग ही एक नशा
उसे महसूस करने भर
फिर कोई  पागल बन है।

बरसते है हज़ारों ही
दीवाने तेरी तारीफ में ,
इन्तेहाँ की हद तक बरसने
फिर कोई बादल बना है।

किसी की हँसती ही क्या
जो तेरी हँसती को बताये
तेरा उन्वान लिखने भर ही
फिर कोई कौसर बना है

कुदरत  की फ़िज़ाओं में
 फिर कोई शायर बना है ,


कौसर---fountain

Friday, 19 December 2014

कभी उजालो में हूँ,, कभी अँधेरा है घर...

कभी उजालो में हूँ
कभी अँधेरा है घर
कभी इन आँखों में
एक,, चेहरा ही भर

कभी इन्क़लाब है
कभी दो बूंद ,,स्याही से तर
नाउम्मीदियों के बारिश में
उम्मीद का एक, तिनका ही सर

कभी इस  वीराने में है
एक ख्वाबों का सज़र
लम्बी ये रात सही
पर, इसकी भी है सहेर

कभी अल्फाज़ो में उरेलूँ
दिन भर की थकन
कभी इन से ही ,
है होंसलों की लहर

कभी बहता शिकारा सा
जाऊँ चुपके से,, खुद में गुज़र
ये रास्ते ही लगते है साथी
अब ये ही मंजिल तक, मेरे हमसफ़र

Tuesday, 9 December 2014

ऐसे भी दो राहे आते है...

कुछ कह नहीं हम पाते हैं
कुछ तय नहीं कर पाते हैं ,
इस अनोखे जीवन में
ऐसे भी दो राहे आते हैं।


सपने टूटेंगे ये लगता है
अपने छूटेंगे ये लगता है
बढ़ाने कश्मकश दिल की
ऐसे भी दो राहे आते हैं।


जो दिल के बहुत ही पास है
कहीं दूर न हो जाये
आँखों में जो ख्वाब है
कहीं चूर ना हो जाये
करने मजबूर किसी एक चुनने को
ऐसे भी दो राहे आते है।


जेहन कहता अलग ही भाषा है
मन की कुछ और ही अभिलाषा है
कुछ आस है अपनी खुद की
कुछ औरों की भी आशा है
करने मुश्किल ये फैसलों को
ऐसे भी दो राहे आते है।



Saturday, 6 December 2014

बस कुछ यादें ...

जो दूर था उसकी चाह में
मैं भूल गया कुछ पास है,
किसी को मुझ से प्यार है
किसी को मुझ से आस है---

सपनों को जोड़े बैठे हैं
मुझ से किसी की साँस है
खो कर उन्हें
 इस दुनिया की भीड़ में
बस कुछ यादें ही
मेरे पास है ,
कुछ यादें ही मेरे पास है ---

Sunday, 30 November 2014

खुद में ही एक सरमाया हूँ .....potential with no limits...

लिए चमक मैं रावी का,
रात के द्वारे धर आया हूँ
जो मैं जग से ढून्ढ रहा था,
उसका खुद में कर पाया हूँ

कर चुकाया जो जीवन  का,
अब जग का कोई मोह नहीं
त्याग के दीप्ती क्रोध का
अब शीतलता खुद में भर पाया हूँ


कभी मैं चंचल कभी मैं पागल
कभी मैं बन बैरागी
खोज के मन का सार है क्या
मित्रता खुद से कर पाया हूँ

कभी निराशा के बादल से
खुद  को जो भीगा पाया हूँ
खुद मेघदूत बन आशाओं का
इस घन से भी लड़ पाया हूँ


देर है बस खुद को जानने की
विश्रंभ का दीप जलाने की
जब जान गया के मैं खुद में हूँ
तब खुद से नजरे कर पाया हूँ

बन के साथी मैं खुद का
जो स्वप्नों के पथ से गुजरा हूँ
तभी मिली विजय माला
मंजिल का अपने शिखर पाया हूँ
 
कहने को पूर्ण नही तो क्या
अब मैं हूँ खुद में ही पूरा
झेल के तूफानों का सागर
शूरवीर सा जिगर पाया हूँ

बनके शशक्त वेदनाओं द्वारा
देवदूत सा कार्यछम
बिखर समेटा है खुद को ,
अब खुद में ही एक सरमाया हूँ 


रावी -- sun
सरमाया -- quality
विश्रंभ-- trust


Saturday, 11 October 2014

कुछ मालूम नहीं...


मै कौन हूँ , क्या हूँ
रचना कैसा हूँ कुछ मालूम नहीं,
क्या मक़सद है
क्या मंजिल है , कुछ मालूम नहीं

कभी  अँधेरा है पथ में
कभी और भी घनी रात है
खुद से ही परेशान हूँ
कुछ मालूम नहीं


मै क्यों हूँ ,,बस........... एक चेहरा
इस भीड़ में एक …………और मूरत
मै खुद में हूँ भी या नहीं
कुछ मालूम नहीं

क्यों क्रोध है , कभी आँसूं है,
बेबसी है तो कभी, लाचारी है
इतना मजबूर हूँ क्यों
कुछ मालूम नहीं

ऐसे ही बीतेगा ये जीवन ,
बस क्या एक डोर ही है जीवन
बाँध पाउँगा सपनों को
या उलझ कर मुझसे ही ये टूट जायेगा
कुछ मालूम नहीं

जो भी निरंतर बह रहा है मन में
उन्हें शब्दों के समंदर में
उड़ेलता चलूँ या
खुद में समेटता चलूँ
कुछ मालूम नहीं

क्यों थकन है कभी , ऊर्जा भी है
मैं कभी वृद्ध , निर्बल सा
कभी शशक्त भी
क्या है ये समय का परिवर्तन
कुछ मालूम नहीं

ये क्या है मन जो चंचल सा है ,
अविरल सा है, एक बालक सा है
निराशा की है  धुन्द,
तो उम्मिद का बाद्ल सा भी है
क्यों है क्या है
कुछ मालूम नहीं

मैं हूँ भी या नहीं
लड़ते हुए खुद से मै जार जार गया
जीतूं क्या मै औरों  से
जब खुद  से ही हार गया
मै हूँ भी , या नहीं
कुछ मालूम नहीं