Showing posts with label Dusky Dawn Of Memories. Show all posts
Showing posts with label Dusky Dawn Of Memories. Show all posts

Wednesday, 11 March 2015

Ye bhi ek jeevan hai...

sarko... pe rahna, sarko.. pe sona
khud me hi hansna, khud me hi rona;
YE BHI EK JEEVAN HAI..


na panchhi ka karlav hai,bs shor hai gaane
ambar hai chadar, haath takiya sirhaane;
YE BHI EK JEEVAN HAI..

ye jo nanhe farishte hai, ghutno pe chalte hai
haatho.. me inke hai, lakeero.. ka khilawna
taaro ki chhao me hai,dharti ka bichhawna;
YE BHI EK JEEVAN HAI..

tarsi nigaho.. se jivan ko dekhna
kya honge sunahre, chupke se sochna;
YE BHI EK JEEVAN HAI..

intezaar hai shaayad inhe bhi
koi aaye unke sapno.. ko lawtane
haath pakar ummedo ki duniya me le jaane;
YE BHI EK JEEVAN HAI..

agar kisi ki ummid ban jaye hum
ghani andheri raaho me roshni ban jaye hum
toofaa.. me kisi bashar ki kashti ban jaye hum
to ye bhi ek jeevan hoga
sachmuch YE JEEVAN BHI , EK JEEVAN HOGA...

Saturday, 6 December 2014

बस कुछ यादें ...

जो दूर था उसकी चाह में
मैं भूल गया कुछ पास है,
किसी को मुझ से प्यार है
किसी को मुझ से आस है---

सपनों को जोड़े बैठे हैं
मुझ से किसी की साँस है
खो कर उन्हें
 इस दुनिया की भीड़ में
बस कुछ यादें ही
मेरे पास है ,
कुछ यादें ही मेरे पास है ---

Saturday, 11 October 2014

कुछ मालूम नहीं...


मै कौन हूँ , क्या हूँ
रचना कैसा हूँ कुछ मालूम नहीं,
क्या मक़सद है
क्या मंजिल है , कुछ मालूम नहीं

कभी  अँधेरा है पथ में
कभी और भी घनी रात है
खुद से ही परेशान हूँ
कुछ मालूम नहीं


मै क्यों हूँ ,,बस........... एक चेहरा
इस भीड़ में एक …………और मूरत
मै खुद में हूँ भी या नहीं
कुछ मालूम नहीं

क्यों क्रोध है , कभी आँसूं है,
बेबसी है तो कभी, लाचारी है
इतना मजबूर हूँ क्यों
कुछ मालूम नहीं

ऐसे ही बीतेगा ये जीवन ,
बस क्या एक डोर ही है जीवन
बाँध पाउँगा सपनों को
या उलझ कर मुझसे ही ये टूट जायेगा
कुछ मालूम नहीं

जो भी निरंतर बह रहा है मन में
उन्हें शब्दों के समंदर में
उड़ेलता चलूँ या
खुद में समेटता चलूँ
कुछ मालूम नहीं

क्यों थकन है कभी , ऊर्जा भी है
मैं कभी वृद्ध , निर्बल सा
कभी शशक्त भी
क्या है ये समय का परिवर्तन
कुछ मालूम नहीं

ये क्या है मन जो चंचल सा है ,
अविरल सा है, एक बालक सा है
निराशा की है  धुन्द,
तो उम्मिद का बाद्ल सा भी है
क्यों है क्या है
कुछ मालूम नहीं

मैं हूँ भी या नहीं
लड़ते हुए खुद से मै जार जार गया
जीतूं क्या मै औरों  से
जब खुद  से ही हार गया
मै हूँ भी , या नहीं
कुछ मालूम नहीं

Tuesday, 26 August 2014

जो ख्वाब लगे न ख्वाब वो ख्वाब ही क्या...

जो ख्वाब लगे न ख्वाब वो ख्वाब ही  क्या


                                           

Monday, 7 July 2014

पल बचपन के .....

ये पल है बचपन के
जो पल है बचपन के
बस मीठी है यादें
जो पल है लरकपन के,.

आँखों में है दुनिया
चेहरे पे तबस्सुम है ,,,
है पल भर का झगड़ा
पल में नफरत गुम है

जो प्यारे से ये बोल
है समय के कीर्तन के
ये पल है बचपन के
ये पल लरकपन के


मासूम सी है बातें
मासूम है ये मौसम
दो    बूँद है आंसू के
मुस्कान भी संग हरदम


इससे भी कोमल क्या
दुनिया में कोई मन है
क्या झाँकोगे अंदर
चेहरा खुद दर्पण है

चेहरे खुद दर्पण के
ये पल है बचपन के
ये पल लरकपन के
क्यों पल बंधे है ये
है समय के बंधन के। ................