Sunday, 30 November 2014

खुद में ही एक सरमाया हूँ .....potential with no limits...

लिए चमक मैं रावी का,
रात के द्वारे धर आया हूँ
जो मैं जग से ढून्ढ रहा था,
उसका खुद में कर पाया हूँ

कर चुकाया जो जीवन  का,
अब जग का कोई मोह नहीं
त्याग के दीप्ती क्रोध का
अब शीतलता खुद में भर पाया हूँ


कभी मैं चंचल कभी मैं पागल
कभी मैं बन बैरागी
खोज के मन का सार है क्या
मित्रता खुद से कर पाया हूँ

कभी निराशा के बादल से
खुद  को जो भीगा पाया हूँ
खुद मेघदूत बन आशाओं का
इस घन से भी लड़ पाया हूँ


देर है बस खुद को जानने की
विश्रंभ का दीप जलाने की
जब जान गया के मैं खुद में हूँ
तब खुद से नजरे कर पाया हूँ

बन के साथी मैं खुद का
जो स्वप्नों के पथ से गुजरा हूँ
तभी मिली विजय माला
मंजिल का अपने शिखर पाया हूँ
 
कहने को पूर्ण नही तो क्या
अब मैं हूँ खुद में ही पूरा
झेल के तूफानों का सागर
शूरवीर सा जिगर पाया हूँ

बनके शशक्त वेदनाओं द्वारा
देवदूत सा कार्यछम
बिखर समेटा है खुद को ,
अब खुद में ही एक सरमाया हूँ 


रावी -- sun
सरमाया -- quality
विश्रंभ-- trust