Tuesday, 19 May 2015

अलविदा


थोड़ी सी दुवाएँ , थोड़ी इनायत चाहता हूँ ,
अलविदा नहीं फिर मिलने की, इज़ाज़त चाहता हूँ ,,

जो वजूद में है कुछ, अक्श हमारे
 उन्हें समझने को कुछ वक़्त ,कुछ मोहलत चाहता हूँ ,


भले ही बेनाम ही रहे, युहीं मुसलसल
 बस दोस्तों की दुनिया में ,थोड़ी शोहरत चाहता हूँ ,


न तख़्त, न ताज , न फ़िरदौस ही अभी
 बस दिलों पे थोड़ी, हुकूमत चाहता हूँ ,,


बस थोड़ी सी दुवाएँ , थोड़ी इनायत चाहता हूँ ,
अलविदा नहीं, फिर मिलने की, इज़ाज़त चाहता हूँ ,,