मै कौन हूँ , क्या हूँ
रचना कैसा हूँ कुछ मालूम नहीं,
क्या मक़सद है
क्या मंजिल है , कुछ मालूम नहीं
कभी अँधेरा है पथ में
कभी और भी घनी रात है
खुद से ही परेशान हूँ
कुछ मालूम नहीं
मै क्यों हूँ ,,बस........... एक चेहरा
इस भीड़ में एक …………और मूरत
मै खुद में हूँ भी या नहीं
कुछ मालूम नहीं
क्यों क्रोध है , कभी आँसूं है,
बेबसी है तो कभी, लाचारी है
इतना मजबूर हूँ क्यों
कुछ मालूम नहीं
ऐसे ही बीतेगा ये जीवन ,
बस क्या एक डोर ही है जीवन
बाँध पाउँगा सपनों को
या उलझ कर मुझसे ही ये टूट जायेगा
कुछ मालूम नहीं
जो भी निरंतर बह रहा है मन में
उन्हें शब्दों के समंदर में
उड़ेलता चलूँ या
खुद में समेटता चलूँ
कुछ मालूम नहीं
क्यों थकन है कभी , ऊर्जा भी है
मैं कभी वृद्ध , निर्बल सा
कभी शशक्त भी
क्या है ये समय का परिवर्तन
कुछ मालूम नहीं
ये क्या है मन जो चंचल सा है ,
अविरल सा है, एक बालक सा है
निराशा की है धुन्द,
तो उम्मिद का बाद्ल सा भी है
क्यों है क्या है
कुछ मालूम नहीं
मैं हूँ भी या नहीं
लड़ते हुए खुद से मै जार जार गया
जीतूं क्या मै औरों से
जब खुद से ही हार गया
मै हूँ भी , या नहीं
कुछ मालूम नहीं
No comments:
Post a Comment