कुछ कह नहीं हम पाते हैं
कुछ तय नहीं कर पाते हैं ,
इस अनोखे जीवन में
ऐसे भी दो राहे आते हैं।
सपने टूटेंगे ये लगता है
अपने छूटेंगे ये लगता है
बढ़ाने कश्मकश दिल की
ऐसे भी दो राहे आते हैं।
जो दिल के बहुत ही पास है
कहीं दूर न हो जाये
आँखों में जो ख्वाब है
कहीं चूर ना हो जाये
करने मजबूर किसी एक चुनने को
ऐसे भी दो राहे आते है।
जेहन कहता अलग ही भाषा है
मन की कुछ और ही अभिलाषा है
कुछ आस है अपनी खुद की
कुछ औरों की भी आशा है
करने मुश्किल ये फैसलों को
ऐसे भी दो राहे आते है।
कुछ तय नहीं कर पाते हैं ,
इस अनोखे जीवन में
ऐसे भी दो राहे आते हैं।
सपने टूटेंगे ये लगता है
अपने छूटेंगे ये लगता है
बढ़ाने कश्मकश दिल की
ऐसे भी दो राहे आते हैं।
जो दिल के बहुत ही पास है
कहीं दूर न हो जाये
आँखों में जो ख्वाब है
कहीं चूर ना हो जाये
करने मजबूर किसी एक चुनने को
ऐसे भी दो राहे आते है।
जेहन कहता अलग ही भाषा है
मन की कुछ और ही अभिलाषा है
कुछ आस है अपनी खुद की
कुछ औरों की भी आशा है
करने मुश्किल ये फैसलों को
ऐसे भी दो राहे आते है।

wonderful kavita.... hum sab ki zindagi mein hamesha hi toh aate rehte hai ye do rahein :)
ReplyDeletethnx ushma ...
ReplyDelete