देख फिर से तेरी कारीगरी को
हैराँ है बशर
लिखने को तारीफ तेरी
फिर कोई शायर बना है ,
दो बूँद कलम की कहाँ तक
ले जाएगी तेरे अंदाज़ को
बनके रौश खुद ही पन्नों पे उतरने
फिर कोई सागर बना है
कुदरत की फ़िज़ाओं में
फिर कोई शायर बना है ,
तेरे इश्क़ में है
अलग ही एक नशा
उसे महसूस करने भर
फिर कोई पागल बन है।
बरसते है हज़ारों ही
दीवाने तेरी तारीफ में ,
इन्तेहाँ की हद तक बरसने
फिर कोई बादल बना है।
किसी की हँसती ही क्या
जो तेरी हँसती को बताये
तेरा उन्वान लिखने भर ही
फिर कोई कौसर बना है
कुदरत की फ़िज़ाओं में
फिर कोई शायर बना है ,
कौसर---fountain




