Thursday, 10 September 2015

रेज़ा रेज़ा ख्वाब सा ...


कुछ सर्द सा है 
कुछ जलता आफताब सा 

लाखों सवाल है पर 
कुछ भी ना जवाब सा 
कभी कभी युँ लगता है 
रेज़ा रेज़ा ख्वाब सा  । 

क्या है ये आलम 
क्या ज़िन्दगी है 
सब कुछ कभी है
कभी कुछ नही है 
कभी कभी तो है 
सब कुछ अज़ाब सा 
निँदो की चादर भी 
रेज़ा रेज़ा ख्वाब सा  । 

है दर- दीवारो पर 
बैठी परछाइयाँ 
खामोश शब में है 
बोले तन्हाईयाँ 
छू ले कभी हम भी
ये नीला हिज़ाब सा 
या यूँही रहेगा सब 
रेज़ा रेज़ा ख्वाब सा  । 

वक़्त ही वक़्त का 
चोर है क्यों 
किसी लम्हे पे अपना 
ज़ोर न क्यों 
आँखों में टूटा टूटा 
कुछ है सैराब सा
वो जो कुछ है, वो है 
रेज़ा रेज़ा ख्वाब सा  । 

Wednesday, 9 September 2015

मोहब्बत ?

शायद पुरसुकून
 आवाज़ है मोहब्बत
या हलचल करती
ख़ामोशी है मोहब्बत

एक माँ की फिक्र है
या एक दोस्त का
साथ है मोहब्बत

किसी से रूठ जाना
या किसी को
मनाना है मोहब्बत

खुद से बेपरवाह होना
या किसी की
परवाह करना है मोहब्बत

सादगी में ही रहना
या रंगो से खेलना
है मोहब्बत

किसी से ज़रा में नाराज़ होना
या ज़रा सी बात पर
मुस्कुराना है मोहब्बत

अपने हठ को ही पाना भर
या बस साथ भर
होना है  मोहब्बत

एक छोटे से बच्चे संग खेलना
या उसकी तोतली सी बोल पर
मुस्काना  है मोहब्बत

नींदों का रेज़ा रेज़ा होना
या आइनों से
बात करना  है  मोहब्बत

दर- अस्ल हक़ीक़त भी है
या लफ्ज़ो भर
ही है  मोहब्बत

जो भी है जहा तक
भी सुना है
शायद बहुत ही
खूबसूरत है   मोहब्बत ?