जो ख्वाब लगे न ख्वाब वो ख्वाब ही क्या
जो ख्वाब लगे न ख्वाब वो ख्वाब ही क्या
जिसकी ऊंचाई लो नाप वो ख्वाब ही क्या ,
राहें मिल जाये खुद से वो राह ही क्या
जिसमे न कोई तरप हो ऐसी चाह ही क्या
मैं भी मिल जाऊँ तुम सा फिर मैं ही क्या
क़ीमत जिसकी ना अपनी हो वो शैय ही क्या
हो तल्खी न जीवन में तो फिर सार है क्या
इस पार तो सपनों का रेला देखूँ जरा उस पार है क्या
साहिल पे बैठे हम जाने कैसे तूफ़ान है क्या
ख्वाहिश के शहर में एक कोना सा सुनसान है क्या
मैं हूँ क्या , कौन हूँ ,मेरी पहचान है क्या
कुछ आशाएं है , उम्मीद सी है ,इंसान हूँ क्या

No comments:
Post a Comment