Tuesday, 26 August 2014

मंजिलें...

दिन कुछ ऐसा हो कुछ ऐसी हो सहेर
राहे ख्वाहिशे में हो न कोई भी ठहेर
सोचने में जाये न कहीं वक़्त ये गुजर
काट लें हम भी कोशिशों का सफर


उन मंजिलों से भी हो अपना गुज़र
शायद मिले न हमे कभी उम्रभर
हम पे भी हो रब की ऐसी कुछ महेर
तोहफे में मिल जाये दुवाओं का शहेर


हर लफ्ज़ कहने को है बस स्याही का घर
शायद किसी के है ज़ज्बातों का ज़िकर
कोई ना  जाने क्या है मन की लहेर
मंजिलें मिले ना युहीं  फिरुँ दरबदर

जो ख्वाब लगे न ख्वाब वो ख्वाब ही क्या...

जो ख्वाब लगे न ख्वाब वो ख्वाब ही  क्या


                                           

Wednesday, 13 August 2014

क्या सुनाऊँ...

चाहे मन कभी बिखर मैं  जाऊं ,
मन विचलित लिए ठहर ना पाऊँ
जाऊं तो जाऊं जग छोर ये सारा ,
छोर के जग -मन किधर मैं जाऊं।


माया है, खेल है, सपनों का जाल है
जीते भरम में है कुछ, ऐसा भी तो हाल है ,
समझा है हमने    यूँ तो खूब संसार को,
खुद को ही क्यों समझ ना पाऊँ



रंग हज़ारों है,  पर रंग नहीं है ,
कहने को साथी है सब, पर संग  नहीं है
गूँथ आस की माला तो पहन लू ,
पर क्यों मंजिल का शिखर न पाऊँ।



कहीं खो न जाऊं मैं वेग में मन के
मैं अभिलाषी प्यासित बन के
मन के जो गीत है खुद खोये हुए हैं
क्या औरों को मैं रीत  सुनाऊँ  .