Showing posts with label SAHIFA KI KALAM SE. Show all posts
Showing posts with label SAHIFA KI KALAM SE. Show all posts

Sunday, 7 February 2016

काग़ज़ कलम और किताब

पलट दी इसने इंसान की तक़दीर,
बदल दी इसने दुनिया की तस्वीर।

इसको उठाकर कोई बना गांधी ,
तो कोई मार्टिन किंग ,
इसको उठाकर कोई बना एडिशन ,
तो कोई आइंस्टीन

इसकी स्याही गीता में
इसकी स्याही क़ुरआन में
जो अगर शैतान भी थाम ले इनको
तो गिना जाए इंसान में

कभी सोचा मैं भी थामु इनको
क्या है ये जानु इनको
जब थामा तो जाना ये समंदर है
बड़ी गहराई इसके अंदर है।

इसमें है ज़िन्दगी के आदाब
बचपन है खाली कागज़
जवानी इसकी स्याही
तो बुढ़ापा पूरा किताब।





written by
  SAHIFAH