Wednesday, 13 August 2014

क्या सुनाऊँ...

चाहे मन कभी बिखर मैं  जाऊं ,
मन विचलित लिए ठहर ना पाऊँ
जाऊं तो जाऊं जग छोर ये सारा ,
छोर के जग -मन किधर मैं जाऊं।


माया है, खेल है, सपनों का जाल है
जीते भरम में है कुछ, ऐसा भी तो हाल है ,
समझा है हमने    यूँ तो खूब संसार को,
खुद को ही क्यों समझ ना पाऊँ



रंग हज़ारों है,  पर रंग नहीं है ,
कहने को साथी है सब, पर संग  नहीं है
गूँथ आस की माला तो पहन लू ,
पर क्यों मंजिल का शिखर न पाऊँ।



कहीं खो न जाऊं मैं वेग में मन के
मैं अभिलाषी प्यासित बन के
मन के जो गीत है खुद खोये हुए हैं
क्या औरों को मैं रीत  सुनाऊँ  .

No comments:

Post a Comment